Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2019

चांद की ओर उड़ चला 'चंद्रयान-2' 🚀

                                    चांद पर लहराएगा हिंदुस्तान का तिरंगा  देशवासियों  के लिए आज बेहद ग्रव की बात है। आज  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization)  ने चंद्रयान-2 को लॉन्च कर इतिहास रच दिया है| हिंदुस्तान का दूसरा  सबसे बड़ा मिशन। चांद  की तरफ भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हुई।   चंद्रयान-2 को लेकर 'बाहुबली'  के साथ रॉकेट को दोपहर 2.43 मिनट पर रवाना किया गया।  चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा (आंध्प्रदेश) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से की जाएंगी। चंद्रयान को चांद पर पहुंचने में 48 दिन लगेंगे।  इस मिशन की सफलता के बाद भारत उन कुल 4 देशों में शामिल हो जाएगा  जो चांद पर पहुंच चुका है। अभी तक  अमेरिका, रूस, चीन  ही चांद पर पहुंच पाया है।  चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। इससे पहले कोई भी देश चांद के दक्षिणी ध्रुव में लैंडिंग नहीं कर पाया है इसी के साथ भारत यहां उतरने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।                                    *-*-*-*-*                         Written by

क्रिकेट का जन्मदाता 🏆

                                                   🏆 पहली बार मिली जीत। 🏆 पहली बार क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप जीता है। 44 साल की मेहनत के बाद इंग्लैंड ने नया इतिहास रचा। आखिरकार 44 साल की मेहनत रंग लाई। इंग्लैंड ने फाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती को ध्वस्त करते हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसी के साथ श्रीलंका के 23 साल बाद क्रिकेट को नया चैम्पियन मिला।   इंग्लैंड का यह चौथा फाइनल है। इससे पहले वह 1992 में पाकिस्तान, 1987 में ऑस्ट्रेलिया और 1979 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार गया था। इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने वाला छठा देश बना। इससे पहले वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका खिताब जीता था।                            Written by.                                             Kajal Gupta                

देश का बजट।

देश का बजट  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया है। इस बार उन्होंने एक परंपरा से अलग हटते हुए बजट दस्तावेज को ब्रीफकेस में न लेकर एक लाल रंग के कपड़े में रखा और उसके ऊपर अशोक चिन्ह लगा था। इस पर सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के सुब्रमण्यन का कहना है कि वित्त मंत्री ने लाल रंग के कपड़े में बजट दस्तावेज को रखा है यह एक भारतीय परंपरा है यह पश्चिमी विचारों की गुलामी से निकलने का प्रतीक है यह बजट नहीं है, 'बही खाता' है। सीतारमण से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी केंद्रीय बजट पेश करने वाली अब तक की और एकमात्र महिला थीं। 1970 में गांधी ने वित्त वर्ष 1970-71 का बजट पेश किया था।   तो चलिए जानते हैं मोदी सरकार के इस बजट की अहम बातें- ▶️  देश में विश्वस्तरीय उच्च शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा देने के लिये बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। विदेशी छात्रों को भारत में अध्ययन के लिये आकर्षित किया जायेगा। ▶️  वित्त मंत्री ने एलान किया कि जनधन खाताधारक महिलाओं को 5000 रुपये ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।