Skip to main content

कब होंगी लड़कियां महफूज़




             क्यों आज भी देश की बेटी नहीं है महफूज़...... 

        

 देश को आजाद हुए 70 साल हो चुके हैं मगर आज भी देश की बेटियां महफूज़ नहीं हैं। आखिर कब देश की बेटियां होंगी महफूज़ ?

16 दिसंबर 2012 ये वो तारीख है जिसे शायद ही कोई भूला हो। इतिहास के काले पन्नों में दर्ज इस तारीख ने पूरे देश में तहलका मचा कर रख दिया था। इसी दिन घटी थी इंसानियत को शर्मसार करने वाली वो वारदात जिसने सड़क से संसद तक ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में तहलका मचा दिया था। हम बात कर रहे हैं निर्भया गैंगरेप की।  निर्भया गैंगरेप अभी तक शायद ही कोई भूल पाया होगा और शायद ही कोई भूल पाए कि एक खबर और जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया 27 नवंबर 2019 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में घटित डॉ प्रियंका रेड्डी हत्याकांड पूरे देश की सुर्खियों में है। क्या आज के समय में किसी से मदद मांगना भी सबसे बड़ी परेशानी है? हर दूसरे दिन खबर सुनने में आती है  3 साल की,10 साल की, 22 साल की, 65 साल की बेटी के साथ गैंगरेप हुआ। आखिर 3 साल की बेटी का क्या कसूर उसने तो अभी अच्छे से दुनिया भी नहीं देखी। क्यों आखिर लड़कियों को रात का अंधेरा मौत की तरफ खींचता है?

आखिर कब देश की बेटियां आराम से बाहर बिना किसी परेशानी  के बाहर घूम सकेंगी चल पाएगी। आखिर कब हमारा देश सही मायने में आजाद होगा। 

मेरे ख्याल से हमारे काननू सख्त नहीं है। दरअसल ,हमारे कानून ऐसे है ही नहीं कि लोग उनसे डरे। रेपिस्टों को डेथ पेनल्टी देनी चाहिए, लेकिन उससे भी बड़ी बात जैसे उन्होंने लड़की के साथ किया वैसा ही उनके साथ भी हो। 

आखिर ऐसा कब होगा जब लड़कियां भी बिना किसी परेशानी, बिना किसी डर के दिन रात में महफूज़ घूम सकेंगी? 



       " वो जानवरो का इलाज करती रही,

          लेकिन बीमार समाज था"



                                                       Written by.
                                                          Kajal Gupta. 

Comments

  1. yr in logo ko kadi s kadi sza deni chie fasi ki sza b inke lie km g pta n ky nilta g inhe esa krke

    ReplyDelete

Post a Comment