Skip to main content

Posts

Special for brothers ❤️

भाई की यारी सबसे प्यारी जो बुरी नज़र से देखे उसकी सामत आई। कहा जाता है कि बहन कितनी भी नखरे वाली कियूं ना हो भाई से ज्यादा दुनिया में लड़की के नखरे कोई नहीं उठा सकता है।  एक ऐसा रिश्ता जिसमे बहुत लड़ाई होती है लेकिन कभी एक दूसरे से जुदा होने की नहीं सोचते है अगर दोनों एक दूसरे से लड़ाई ना करे तो ज़िन्दगी अधूरी से रह जाती है। वो भाई ही होता है जो बहन के सामने तो उसकी बुराई करता है लेकिन दुनिया के सामने बहन की तारीफ करता है और कोई दूसरा बुराई करे तो उसको सीधा कर देता है। बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता वो चाहे दूर भी हो तो भी कोई ग़म नहीं होता अक्सर रिश्ते दूरियों से फिके पड़ जाते है पर एक भाई बहन का प्यार कभी कम नहीं होता। भाईयो के पास जान कहने वाली गर्लफ्रेंड् हो या ना हो लेकिन ओय हीरो कहने वाली बहन जरूर होनी चाहिए। सारी दुनिया अधूरी रह जाए भाई बहन का रिश्ता ना खो जाए सांस टूटे या  सपना टूटे पर भाई बहन का रिश्ता ना टूट जाय। इतिहास ।  ब्रदर्स डे मनाने की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में सी डैनियल रोड्स अलबामा ने की थी। जहां इस दिन को वो लोग मनाते...

corona warriors

अपनी जान को दांव पर लगा कर दूसरो की जान बचाने वाले : कोरोना वॉरियर्स। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। कोरोना वायरस पूरे देश में आग की तरह फैलता ही जा रहा हैं। कोरोना वायरस की चपेट में सारे देश आ चूके है सब यही सोच रहे है कि जल्द से जल्द ये बीमारी खत्म हो और लॉकडाउन खुले और सब कुछ पहले जेसा हो जाए। लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता तब तक कोरोना वॉरियर्स की जिम्मेदारी काफी ज्यादा है। पुलिस कर्मियों से लेकर डॉक्टर्स नर्स और सुरक्षा, सफाई कर्मचारी हर किसी को अपनी जान दांव पर लगा कर दूसरों की जान बचानी हैं और वैज्ञानिक जो दवा बनाने में लगे हुए हैं। ये सब थके होने के बावजूद  लगातार काम कर रहे हैं। ये सब किसी भी सुपर हीरो से कम नहीं हैं। इन सभी ने खुद को देश के लिए समर्पित कर दिया है। ये सभी लोग वायरस के खिलाफ डटकर सबसे आगे खड़े हैं और डटकर विपत्ति का सामना कर रहे हैं।   कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, नर्स :   डॉक्टस और नर्स कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों, मरीजो को बचाने में लगे हुए हैं। मरीजो का इलाज करते करते कई डॉक्टर्स नर्सो की भी जान जा चुक...

Special for mother's day ❤️❤️❤️

ईश्वर जरुर माँ जैसे दिखते होंगे हर एक के जीवन में मां एक अनमोल इंसान के रूप में होती है जिसके बारे में शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकता इसलिए उसने मां को बनाया। एक मां हमारे जीवन की हर छोटी बड़ी जरूरतों का ध्यान रखने वाली और उन्हें पूरा करने वाली देवदूत होती है। कहने को वह इंसान होती है, लेकिन भगवान से कम नहीं होती। मां ही मन्दिर है और मां ही पूजा है और मां ही तीर्थ है।  कहते हैं दुनिया में माँ की मोहब्बत का कोई वार नही है।  जब दवा काम न आये तब नजर उतारती हैं, ये माँ हैं साहब हार कहाँ मानती हैं। मां का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। माँ का विश्वास और प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के खातिर सारी दुनिया से लड़ सकती है। वो एक अकेली बहुत होती है बुरी नजरों और दुनिया के स्वार्थ से अपनी औलाद को बचाने के लिए।    मदर्स डे क्यों मनाया जाता है? मदर्स डे को लेकर कई मान्यताएं हैं। कुछ का मानना है कि मदर्स डे के इस खास दिन की...

दोस्ती का मतलब 🤝❣️🤝 Friends for life ❣️

🤝 ऐसा रिश्ता जिस पर नाज़ करे दुनिया  🤝 मानव बचपन से ही दो तरह के संबंध से जुड़ा होता है पहले वो जो बचपन से उसके साथ होते है उसका परिवार  और दूसरे वो जिन्हें वो खुद से अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाता है उसके दोस्त। शायद ही कोई बदनसीब होगा जिसके दोस्त ना हो। यह एक ऐसा सम्बन्ध है जिसे आप अपनी इच्छा के अनुसार चुनते है। कहने को तो हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लाखों करोड़ों लोगों से मिलते है मगर हम दोस्त कुछ लोगो को ही बनाते है। दोस्ती ज़िंदगी के लिए बहुत जरूरी रिश्ता है। अगर इस रिश्ते का थोड़ा सा भी हिस्सा दूसरे रिश्ते में मिला दिया जाए तो उस रिश्ते का रूप ही बदल जाता है। " My mom is my best friend", " My brother is my best friend" किसी बच्चे को उसके मम्मी- पापा, भाई- बहन तभी अच्छे लगते है जब उनमें एक अच्छा दोस्त दिखाई देता है। हम दोस्ती के रिश्ते को जाने- अनजाने में बाकी सभी रिश्तों में खोजने की कोशिश करते है।                         कभी सोचा है कि अगर दोस्त ना होते तो ज़िंदगी कितनी बेकार और बोरिंग होती...

कब होंगी लड़कियां महफूज़

             क्यों आज भी देश की बेटी नहीं है महफूज़ ......             देश को आजाद हुए 70 साल हो चुके हैं मगर आज भी देश की बेटियां महफूज़ नहीं हैं। आखिर कब देश की बेटियां होंगी महफूज़ ? 16 दिसंबर 2012 ये वो तारीख है जिसे शायद ही कोई भूला हो।  इतिहास के काले पन्नों में दर्ज इस तारीख ने पूरे देश में तहलका मचा कर रख दिया था। इसी दिन घटी थी इंसानियत को शर्मसार करने वाली वो वारदात जिसने सड़क से संसद तक ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में तहलका मचा दिया था। हम बात कर रहे हैं निर्भया गैंगरेप की।   निर्भया  गैंगरेप अभी तक शायद ही कोई भूल पाया होगा और शायद ही कोई भूल पाए कि एक खबर और जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया 27 नवंबर 2019 को  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में घटित डॉ प्रियंका रेड्डी हत्याकांड पूरे देश की सुर्खियों में है। क्या आज के समय में किसी से मदद मांगना भी सबसे बड़ी परेशानी है? हर दूसरे दिन खबर सुनने में आती है  3 साल की,10 साल की, 22 साल की, 65 साल की बेटी के साथ गैंगरेप ह...

ज़िन्दगी का बदलाव। 😎

                  *   रेलवे स्‍टेशन और लोकल ट्रेन में गाने वाली *                                       " रानू मंडल"  👉  रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में गाने वाली महिला "रानू मंडल" आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी आने वाली फिल्म में गाना गाने का मौका दिया और उनके साथ गाना रिकॉर्ड किया। यह रानू मंडल के लिए किसी सपने से कम नहीं हैं क्योंकि रानू मंडल सिर्फ अपना पेट भरने के लिए स्टेशन पर गाना गाती थी और रातो रात सोशल मीडिया पर वो छा गई।  👉  इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए हिमेश रेशमिया ने लिखा, "दिव्य आवाज वाली रानू मंडल के साथ मैं 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का नया गाना 'तेरी मेरी कहानी...' रिकॉर्ड कर रहा हूं. आपके सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हम उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखें. एक सकारात्मक नजरिया वास्तव में सपना  सच कर सकता है।  ...

ज़िंदगी है दोस्ती। 👫 ❤️

                           👫  यारों की यारी 👫       " जिसे दिल की कलम ओर मोहब्बत की इंक कहते है। जिसे        लम्हों की किताब ओर यादों का कवर कहते है। यही वो                  सब्जेक्ट है जिसे दोस्ती कहते है।" 👫👫  🤝   ज़िंदगी हमे ये चुनने का अवसर नहीं देती कि हमारे मम्मी   पापा कोन हो हमारे भाई बहन कोन हो या फिर हमारे मामा मामी, चाचा चाची कोन हो। सिर्फ दो ऐसे रिश्ते है जो हम खुद बनाते है एक जीवनसाथी (Life Partner) और दूसरा दोस्त (Friends) कई  बार जीवनसाथी भी माता पिता के दुआरा जोड़ दिया जाता है। तो हमारी ज़िंदगी में हमारी पसंद के बस दोस्त (Friends) रह जाते है। 👫       " दिन बीत जाते है सुहानी यादे बनकर,          बाते रह जाती है कहानी बनकर,          पर दोस्त तो हमेशा दिल के करीब रहेंगे,   ...